बड़ी खबरेबिहार

महिला उद्यमियों के उत्पाद को एक मंच प्रदान कर रहा MSME: रविशंकर प्रसाद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना /WECS MSME CONNECT BIHAR 2026 का भव्य उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद श्री रविशंकर प्रसाद द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2026 को पटना के पाटलिपुत्रा मैदान में किया गया । इस शुभ अवसर पर MSME DFO पटना के सह-निदेशक श्री सुनील कुमार अग्निहोत्री, श्री संजीव आजाद, श्री शैलेष कुमार तथा NSIC की डिप्टी जनरल मैनेजर श्रीमती मरना की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जो एक जीवंत शुरुआत का प्रतीक बना।माननीय सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एसोशिएशन को मूल्यवान सलाह और मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विशेष रूप से महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया, जो क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

संध्या काल में एक्सपो के दौरान आयोजित कराटे प्रतियोगिता ने उत्साह का अलौकिक वातावरण रचा। बच्चों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक रही। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा विजेताओं को सम्मानित पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संकलित था, जिसने सभी को प्रभावित किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष सुश्री कल्पना कुमारी, सचिव सुश्री ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष सुश्री माला गुप्ता, उपाध्यक्ष सुश्री रुमा वर्मा एवं सुश्री अंजना झा, इला मित्तल, सह-सचिव सुश्री सुशीला प्रसाद एवं सुश्री प्रीति सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष सुश्री शीश्वजा, बोर्ड सदस्य सुश्री नीतू सिन्हा तथा सुश्री शिखा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।