बिहार

पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने जेई एसडीओ को दी धमकी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

बेतिया/बिहार पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद सिंह का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक जूनियर को धमकी देते दिख रहे हैं।पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश दुबे मंगलपुर बांध पर गंडक नदी के कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

जब पूर्व मंत्री मंगलपुर बांध पहुंचे तो लोगों ने काम में हो रहे अनियमितता की शिकायत शुरू कर दी। यह सुनकर वह भड़क गए और जल संसाधन विभाग के जेई और एसडीओ की क्लास लगा दी।उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने जेई और एसडीओ को धमकी दे दिया। उन्होंने कहा कि  उठा के नदी में फेकवा देंगे तुमको।

 पूर्व मंत्री के बोल बिगड़े उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। कई लोग पूर्व मंत्री की जमकर निंदा भी कर रहे हैं।