बिहार

जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाला सतर्कता एवं जागरूकता मार्च

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

सुपौल/बिहार निर्मली में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। दरअसल जदयू के द्वारा तय कार्यक्रम के तहत भाजपा की नीतियों का पोल खोल करने के लिए प्रखंड स्तर तक जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा इस मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि भाजपा किस तरह से बेगूसराय और बिहार में एक साजिश रच रही है।भाजपा के इस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जदयू ने इसको लेकर लोगों से अपील किया कि भाजपा के द्वारा संप्रदायिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में नहीं आना है। उन्होंने आम जनों से भाईचारा बनाकर रखने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस में  पुरुष समेत काफी संख्या में नौजवान जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैनर और हाथ में झंडा लिए हुए उत्साही जदयू कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।


निर्मली प्रखंड अध्यक्ष नथूनी मंडल भी मौजूद ने भी हिस्सा लिया।निर्मलीप्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की बात नहीं कर रही है। बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने का काम रही है। इस साजिश को पर्दाफाश करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली गई है। नथुनी मंडल , गोपाल कुमार साह, रामदेव कामत, नंद किशोर सिंह, संतोष पासवान, रामकुमार यादव, देवनारायण साह, हरिनारायण  नायक, गुरु  गुरुदयाल भ्रमर, राम जी राम,पवन कामत, प्रवीण मंडल,   समसूल जोहा हनुमान कामत, महेश मेहता, पचिकोड़ी साफी, छेदी साह, राम नंदन कामत, भोगी लाल रॉय, शंकर प्रसाद यादव, सीताराम राम, मो जोहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे