बिहार

जदयू की सदस्यता सैकड़ो लोगों ने लिया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना /बिहार मुख्यमंत्री के काम से तथा जदयू के नीतियों से प्रभावित होकर पटना विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार एवं छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल की उपस्थिति में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय, प्रशांत राज व मो0 अलकामा अली, महासचिव धीरज पटेल, प्रवक्ता अतुल सिंह व कोमल कुमारी तथा पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष सन्नी कुमार ने विवि के छात्र नेता प्रिंस कुमार, रोहित कुमार, तनिवका, शिवम कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सदस्यता प्रदान किया।