देश - विदेशबिहार

फैक्ट्री में अगलगी हादसे में मधुबनी के चार मजदूरों की मृत्यु की खबर के

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित दस्ताना फैक्ट्री में अगलगी हादसे में मधुबनी के चार मजदूरों की मृत्यु की खबर क बाद से जिला प्रशासन लगातार मृतकों के परिजनों से संपर्क में है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने इस दुःखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन दुख की इस घड़ी में सभी मृतको के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी संबधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए है।

अंचल अधिकारी बाबूबरही सहित कई अधिकारियों ने मृतक के घर पर पहुँचकर उनके परिजनों से मुलाकात किया है। गौरतलब हो कि  मुख्यमंत्री ने भी इस दुःखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को दो-दो लाख रुपये राहत राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग द्वारा भी सहायता राशि दी जाएगी,साथ सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात तक मृतकों के शव आने की संभावना हैं।