बिहार

अवर अभियंता संघ,बिहार के दो दिवसीय सामान्य परिषद की बैठक का शुभारंभ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / अवर अभियंता संघ,बिहार का दो दिवसीय सामान्य परिषद की बैठक संघ भवन, पटना में प्रारम्भ हुई। संघ के सामान्य परिषद् की बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष इं० रवीन्द्र प्रसाद द्वारा सम्पन्न हुआ। संघ के सामान्य परिषद् की बैठक का उद्घाटन अवर अभियंता संघ, बिहार के पूर्व अध्यक्ष इं० रण विजय राम, मुख्य अतिथि अखिल भारतीय डिप्लोमा अभियंता महासंघ, के वरिष्ट उपाध्यक्ष इं० बृज किशोर प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में फोरेडे के अंकेक्षक इं०राज किशोर प्रसाद वर्मा, डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखण्ड के अध्यक्ष इं० के० एन० सिंह, अवर अभियंता संघ, बिहार के सलाहकार Ours बैरिस्टर पाण्डेय शामिल हुए।

बैठक में संघ के राज्य भर में फैले 107 शाखाओं 37 जनपदों एवं 12 क्षेत्रों से चुनकर आए लगभग 500 क्षेत्रीय पदाधिकारियों/पार्षदों के नामों का वाचन किया गया तथा संघ के अध्यक्ष द्वारा नये सिरे से सामान्य परिषद् का गठन किया गया।
उ‌द्घाटनकर्ता अवर अभियंता संघ, बिहार के पूर्व अध्यक्ष इं० रण विजय राम जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अवर अभियंता संघ, बिहार बहुत ही अनुशासित संगठन है तथा इसके सदस्य चट्टानी एकता के साथ संघ से जुड़े रहते हैं। यह संघ वर्ष 1946 से ही डिप्लोमा अभियंताओं के मान-सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करता आया है और आशा है हमेशा करता रहेगा। आज राज्य में डिप्लोमा अभियंताओं के लिए समस्याएँ काफी बढ़ गई है, जो राज्य के विकास के लिए ठीक नहीं है। सरकार से अपेक्षा है कि राज्य के कनीय अभियंताओं के समस्याओं का समाधान शीघ्र करें।
मुख्य अतिथि एफोडे के वरिष्ट उपाध्यक्ष इं० बृज किशोर प्रसाद यादव ने भी संघ के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चर्चा की तथा एकता के साथ संघीय समस्याओं के हल निकालने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि फोरडे के अंकेक्षक इं० राज किशोर प्रसाद वर्मा संघ के सदस्यों के समस्याओं का हल क्रमशःसमय से हो रहा है। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखण्ड के पूर्व अध्यक्ष इं० के० एन० सिंह, ने कनीय अभियंताओं को समय पर प्रोन्नति एवं अन्य लाभ दिया जा रहा है।
बैठक में संघ के महामंत्री इं० (डॉ०) मनमोहन सिंह ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा जिसे करतल ध्वनि के साथ पारित किया गया। संघ के महामंत्री इं० (डॉ०) मनमोहन सिंह ने कहा कि कनीय अभियंताओं के लगभग 8000 रिक्त पदों को शीघ्र भरना, प्रोन्नति का लाभ शीघ्र मिलना,एम०ए०सी०पी० का लाभ ससमय देना तथा पुरानी पेंशन की पुर्नबहाली प्रमुख मांगें है। सरकार से अपेक्षा है हमारी इन मांगों पर शीघ्र विचार कर इसका समाधान किया जाए। कनीय अभियंताओं के बिना सरकार का विकास कार्य संभव नहीं है। विकास कार्य के ही समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है यह बहुत ही चिन्ता का विषय है। सरकार हमारी समस्याओं का समाधान शीघ्र करें अन्यथा संघ के सदस्य सरकार के विकास कार्य को अवरूद्ध कर देंगे। बैठक में सामान्य भवन एवं पत्रिका के अंकेक्षित वार्षिक लेखा को भी सदन के पटल पर रखा गया, जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया।
संघ के अध्यक्ष इं० रवीन्द्र प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि 30-31 दिसम्बर तक आयोजित संघ के सामान्य परिषद् की बैठक में संघ के 19 केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं 21 केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्यों का निर्वाचन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। राज्य में यही एक संघ ही जिसका निर्वाचन समसय किया जाता है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों को प्रोन्नति, नियुक्ति एवं अन्य देय लाभों को समसय देने हेतु विभिन्न कार्य विभागों के माननीय मंत्रीगण एवं प्रधान सचिवों से मिलकर समय समय पर ज्ञापन दिया गया है तथा उनसे कई बार वार्ताएँ भी हुई है। हमारी कुछे समस्याओं के समाधान हेतु सरकार द्वारा कुछ कार्य भी किये गये हैं जो प्रर्याप्त नहीं है। सरकार को हमारी समस्याओं के समाधान हेतु गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।
सभा का मंच संचालन संघ के पूर्व महामंत्री इं० कुमार धनंजय प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। संघ के कोषाध्यक्ष ई. राजकुमार सिंह कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर लगातार तत्पर दिखे।