देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

महंगाई के कारण 74 फीसदी लोग स्वथ्य आहार का खर्च भी नहीं जुटा सकते: भाकपा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राम नरेश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से परेशान देश के 74 फीसदी लोग स्वस्थ आहार का खर्च नहीं जुटा पा रहे हैं। पिछले पाँच सालों में आम लोगों के भोजन की थाली के दाम में 65 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
राज्य सचिव ने कहा कि 200 रूपये की सब्सिडी के बावजूद उज्वला योजना के चार लाभार्थियों में एक पिछले साल शून्य या एक ही एलपीजी सिलेंडर रिफिल किया। उन्होंने कहा कि पहले बेतहाशा लूट, फिर मामूली चुनावी छूट से काम नहीं चलेगा। मोदी सरकार में महंगाई की मार देश का हर वर्ग झेल रहा है। इसीलिए जनता को रोजाना नये शगूफे परोसे जा रहे है। कमरतोड़ महंगाई ही असली मुद्दा है और हम भारत के लोग इस पर लगातार सवाल करते रहंेगे। भाजपा निर्मित महंगाई को हराकर इंडिया जीतेगा।
राज्य सचिव ने कहा कि आम उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। दाल, चावल, आटा की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दाल की कीमत 170 रूपये बिक रहा है। आने वाले समय में प्याज की कीमत में और बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस सरकार में लोगों को दो जून की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है।
राज्य सचिव ने केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और महंगाई के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है।