देश - विदेशसंस्कृति

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को श्री कृष्ण मथुरा टू द्वारका पुस्तक भेंट की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

नई दिल्ली/ सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर यादव और अनिल यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव को ‘श्री कृष्ण मथुरा टू द्वारका’ पुस्तक भेंट की। इससे पूर्व यह पुस्तक योग गुरु बाबा रामदेव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की जा चुकी है।

IMG 20230809 WA0009 केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को श्री कृष्ण मथुरा टू द्वारका पुस्तक भेंट कीपरमेश्वर यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण के विचारों को जन—जन तक पहुंचाना है। इस क्रम में उन्होंने लोगों को ‘श्री कृष्ण मथुरा टू द्वारका’ पुस्तक भेंट करने का वीणा उठाया। यादव ने बताया कि जन्म से लेकर देहत्याग तक भगवान कृष्ण के जीवन की लगभग हर घटना में कोई न कोई सूत्र है। मथुरा से द्वारका तक भगवान की जो यात्रा रही है वो इस पुस्तक में है। जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। परमेश्वर यादव ने बताया कि भगवान कृष्ण के जितने नाम हैं, उतनी कहानियां। जीवन जीने के तरीके को अगर किसी ने परिभाषित किया है तो वो कृष्ण हैं। कर्म से होकर परमात्मा तक जाने वाले मार्ग को उन्हीं ने बताया है। संसार से वैराग्य को सिरे से नकारा। कर्म का कोई विकल्प नहीं, ये सिद्ध किया। कृष्ण कहते हैं, मैं हर हाल में आता हूं, जब पाप और अत्याचार का अंधकार होता है तब भी, जब प्रेम और भक्ति का उजाला होता है तब भी। दोनों ही परिस्थिति में मेरा आना निश्चित है। यादव बताते हैं कि इसी विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के प्रचार—प्रसार का वीणा उठाया है।