बिहार

बिरसा मुंडा का बलिदान देश कभी भूल नहीं सकता : रेणु देवी (उप मुख्यमंत्री)

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News desk

पटना/ एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पटना आगमन पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने उनका स्वागत किया तथा कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का महिलाओं, दलितों, पिछड़ों एवं जनजातीय समुदाय के प्रति लगाव का ही परिणाम है, द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी बनना। रेणु देवी ने द्रौपदी मुर्मू के साथ पटना के हार्डिंग रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि देश की खातिर बिरसा मुंडा का बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी बनना निश्चित रूप से बिरसा मुंडा के अधूरे सपनों को पूरा करने का एक सफल प्रयास है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज का संघर्ष एवं योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।