बिहार

मुखिया ने किया सड़क का शिलान्यास

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड के बेलाही पंचायत की मुखिया अवतारी देवी ने वार्ड 11 में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। सड़क शिवनाथ सिंह के घर से चन्द्रप्रकाश सिंह की बासगीत जमीन तक बनेगी। प्राक्कलन 15वीं वित की राशि पर आधारित है। मुखिया ने कहा कि सभी ग्रामीण गलियां चकाचक होंगी।
उपमुखिया सुशील मंडल ने कहा कि सड़क बनने से विकास का रास्ता प्रशस्त होता है। मौके पर रामबालक सिंह, शंकर राम, रवीन्द्र ठाकुर, रामचरित्र सदाय, ललित सिंह, शिवनाथ सिंह, राजा महासेठ, संजय शर्मा, उपेन्द्र यादव, शंभू यादव, महेन्द्र सदाय, दिलीप सदाय, रामप्रकाश साह आदि थे।