बिहार

डिप्टी मेयर उम्मीदवार राम सुदिष्ट यादव की चर्चा ने जोर पकड़ा सद व्यवहार का मिल रहा है फायदा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी नगर निगम सज धज कर तैयार है और एक नया इतिहास लिखने को है नगर निगम का यह पहला चुनाव ही इसकी आधारशिला साबित होगी । महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं को बहाल करने वाली मधुबनी नगर निगम को संचालित करने हेतु ईमानदार, मेहनतकश एवं समर्पित जनप्रतिनिधि कुशल बुनकर का चुनाव आवश्यक है ताकि नगर निगम अपने उद्देश्यों की प्राप्ति और जनसेवा कार्य मे सफल हो सके अच्छे लोग, अच्छा कार्य अन्यथा नागरिक सेवाओं की स्थिति पहले की तरह बदस्तूर जारी रहेगी । अतः आवश्यक है कि प्रत्याशियों के पूर्व के इतिहास में झांकते हुए सही नेतृत्व का चुनाव इसकी जिम्मेवारी आप मतदाता मालिकों पर है।
अन्य प्रत्याशियों की तरह मेरा सामाजिक कार्य डिप्टी मेयर चुनाव के पूर्व नहीं शुरू हुआ है मैंने अपने जीवन का 50 स्वर्णिम वर्ष मधुबनी शहर और इस जिला के चहुमुखी विकास हेतु समर्पित किया है आपदा सुखार की हो या बाढ़ की, समय सुखार के त्रासदीयुक्त काल की हो, मैंने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर इस शहर और जिला के पीड़ित मजबूर लोगों को विभिन्न मानवीय सेवाएं एवं अन्या
आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराता रहा हूँ।
समाज के कमजोर तबके के लोगों के विकास और अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष करता रहा हूँ मजदूर, किसान, बुनकर, व्यवसायी, युवा एवं जरुरतमन्द लोगों के लिए सदैव उपलब्ध रहा हूँ।निष्पक्ष हूँ बेदाग हूँ कार्य क्षमता से परिपूर्ण हूँ जाति, धर्म, संप्रदाय की राजनीति नहीं करता हूँ ।

मधुबनी नगर निगम की सुदृढ़ नींव रखकर एक स्वर्णिम दौड़ की शुरुआत करना चाहता हूँ जहां जनता की आवाज मधुबनी नगर निगम की आवाज बन जाय जनता की भावना ही नीति निर्धारण का आधार बन जाय हर नागरिक को सार्वजनिक सेवाओं को सबको उपलब्ध कराया जा सके। इससे ही हम मधुबनी नगर निगम को सशक्त और जनता की सेवा हेतु प्रभावी बना सकते हैं डिप्टी
मेयर पद का प्रत्याशी हूँ ,एक सशक्त नगर निगम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण नागरिक सेवाओं की बहाली करना चाहता हूँ आपके समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद के बगैर यह सम्भव नही है।
आपसे विनम्र अनुरोध है की 9 जून 2023को सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे के तक मतदान केंद्र जरूर जायें और ई, वी ऐम मशीन के क्रमांक 12 पर अंकित बकरी छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे कामयाब बनाएंगे ताकी आगे लोगो की सेवा करने का अवसर मिल सके ।