बिहार

सीआरपीएफ 215 बटालियन के जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में जा गिरी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। देर रात सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर   देर रात सीआरपीएफ के 215 बटालियन के जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए। गाड़ी में मौजूद सहयोगी जवानों सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर दिया गया है।

सभी घायल जवान हमलयपुर स्थित जमुई पुलिस लाइन के हैं। घायल जवानों में सिटी यलमो, अनिश सिंह, संतोष यादव और सुबू राज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक जवान को छोड़ने के लिए सभी जवान चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ जवानों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जवानों को PMCH भेजने की व्यवस्था की।