खेलबिहार

जलप्पा स्थान में विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन D M ने किया उद्घाटन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लखीसराय / चानन प्रखंड के जलप्पा स्थान की पावन भूमि पर चैती छठ पूजा के शुभ अवसर पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 28 मार्च मंगलवार को सुबह 11 बजे बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान जी के नेतृत्व में किया गया | इस कार्यक्रम का उद्घाटन लखीसराय जिला प्रशासन , डीएम, डीडीसी, उप समाहर्ता, एएसपी अभियान सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रुप से किया | इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में कुश्ती का दमखम दिखाने के लिए बिहार, यूपी, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, तथा नेपाल से दिग्गज महिला और पुरुष पहलवान आए | जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रशासन लखीसराय, टुनटुन सिंह चेयरमैन, लट्टू पहलवान चेयरमैन, ददन पहलवान रामरायपुर, दुलारचंद पहलवान बाढ़, मसूदन पहलवान महोलिया, ब्रह्मदेव पहलवान, टुनटुन यादव प्रमुख चौटाहा, अशोक मुखिया सिंहचक, श्री विनो पहलवान भूईका टोला, उदय पहलवान सिंहचक, युवा समाजसेवी सौरभ कुमार लाली पहाड़ी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए | इस भव्य विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के नेतृत्वकर्ता बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान जी का कहना है कि जिला प्रशासन के आगमन से ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है | काफी सालों के बाद लखीसराय के चानन प्रखंड स्थित जलप्पा स्थान के मैदान में बिहार, यूपी, झारखंड, बंगाल, पंजाब, हरियाणा तथा नेपाल से भी बड़ी संख्या में एक से बढ़कर एक दिग्गज महिला और पुरुष पहलवान शिरकत हुए | महिला वर्ग में साध्वी गोरखपुर तथा प्रियंका झारखंड का फाइनल कुश्ती हुआ जिसमें झारखंड की प्रियंका विजेता बनी | पुरुष वर्ग में वीरेंद्र पहलवान कानपुर तथा बादल थापा नेपाल की फाइनल कुश्ती हुई जिसमें नेपाल के बादल थापा विजेता बने जिन्हें बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान जी के द्वारा 51 हजार नगद पुरस्कार तथा एक दुधारू भैंस इनाम मिला | जलप्पा स्थान में काफी सालों के बाद कुश्ती होने से ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है | सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने पर चंद्रभान पहलवान ने पुलिस बल को ने धन्यवाद किया |