बिहार

तेजस्वी यादव होंगे भविष्य के मुख्यमंत्री :भाई वीरेंदर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार सीएम नीतीश की विदाई और तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान के बाद राजद के बड़े नेता का बयान आया है। राजद के एक और नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को राज्य की कमान सौंप देंगे। आरजेडी और जेडीयू में इस बात पर सहमति बन गई है।

banner 6 तेजस्वी यादव होंगे भविष्य के मुख्यमंत्री :भाई वीरेंदर

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है तेजस्वी यादव का सीएम बनना तय है। इसके लिए 2025 के विधानसभा का इंतजार नहीं करना होगा। उससे पहले ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभाल लेंगे। भाई वीरेंद्र ने कहा इस बदलाव का सही समय का इंतजार हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव की ताजपोशी होना तय है। देश में नौजवानों की संख्या ज्यादा है और बिहार में सबसे ज्यादा युवा हैं। हर युवाओं की पसंद तेजस्वी यादव हैं। तेजस्वी आने वाले भविष्य के मुख्यमंत्री हैं। इसमें कोई दो राय नहीं। राजद सही समय का इंतजार कर रहा है।

Advertisment 2 तेजस्वी यादव होंगे भविष्य के मुख्यमंत्री :भाई वीरेंदर

इससे पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी कह चुके हैं कि 2023 में नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद छोड़ेंगे औऱ तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद जेडीयू सकते में है। नीतीश कुमार ने लालू यादव से फोन पर बात की थी। इसके बाद जगदानंद सिंह ने फिर से बयान दिया। उन्होंने फिर कहा कि नीतीश कुमार का केंद्र की राजनीति में जाना और तेजस्वी का सीएम बनना तय है लेकिन इसके लिए समय तय नहीं हुआ है।