बिहार

गुजरात चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया एलान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

गुजरात चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ने एलान कर दिया। इसी के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि, गुजरात चुनावों के लिए मतदान दिसंबर 1 और 5 को होंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
उन्होंने कॉन्फ्रेंस के दौरान मोरबी ब्रिज दुर्घटना के प्रति दुख प्रकट करते हुए कहा, निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट करना चाहते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे। चुनाव की निष्पक्षता को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों पर कहा कि जो भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी कारण से सवाल (EVM पर) उठाते रहे हैं परिणाम (आने) के बाद उनको पता चला कि यह सवाल मुझे नहीं उठाना चाहिए था।
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए

2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 68, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54, उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 28 सीटें आती हैं।
मध्य गुजरात की 68 में से 40 सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं। कांग्रेस को 24 सीटें मिली थीं। वहीं, अन्य के खाते में चार सीटें गई थीं। यानी, मध्य गुजरात में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली थी। कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर था। कांग्रेस इस इलाके की 54 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
वहीं, भाजपा के खाते में 23 सीटें गई थीं। एक सीट अन्य के खाते में गई।
उत्तर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इस इलाके की 32 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। वहीं, 14 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी जीते थे। दक्षिण गुजरात में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस इलाके की 28 सीटों में से 22 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। बाकी छह सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी।