बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे मतनाज़े गांव करेंगे पूर्व पंचायती राज्य मंत्री प्रतिमा का आवरण :D M व S P ने लिया जायजा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड  मतनाज़े गाँव मे जिलापदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा व एसपी सुनील कुमार ने  विधायक मीना कामत के आवासीय परिसर का अवलोकन किया ।

बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 10 अक्टूबर को पूर्व पंचायती राज मंत्री स्वर्गीय कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हो रही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई । फिर उसके बाद उच्च विद्यालय महथा लदनियां के मैदान का जायजा लिया।

जहां हेलीपैड के लिए स्थल चयन किया गया ।एसपी सुनील कुमार ने इस दौरान सुरक्षा के कई आवश्यक निर्देश दिए।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेबी कुमारी , एसडीपीओ विप्लव कुमार ,प्रखंड  विकास पदाधिकारी अखलेश्वर कुमार, अंचल अधिकारी  निशीथ नन्दन, थाना प्रभारी सन्तोष सिंह ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर, मनोज ठाकुर ,बीरेंद्र कामत,उमेश कामत अन्य पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री संभावित कार्यक्रम को लेकर  तैयारी करने के अधिकारियों का आदेश दिया।