बिहारशिक्षा

तरंग प्रतियोगिता में 55 स्कूल के 250 छात्रों ने लिया भाग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /उच्च विद्यालय महथा लदनियां के मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 45 स्कूलों के चयनित छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व सत्यनारायण साफी ने संयुक्त रूप से किया। पर्यवेक्षक श्री विद्याकर की उपस्थिति में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12, 14 और 17  आयु वर्ग के छात्रों ने 60,100, 300, 800 मीटर दौड़, लौंग जम्प, हाई जम्प, बॉल थ्रो समेम अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कुल 250 बच्चों ने भाग लिया।

IMG 20221208 WA0081 तरंग प्रतियोगिता में 55 स्कूल के 250 छात्रों ने लिया भाग कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धीरेन्द्र गुप्ता ने किया। बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को जिला स्तरीय खेल उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। तरंग प्रतियोगिता समापन कराने के लिए 18 शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया था।  निर्णायक मंडल में एचएम रियाज अहमद, बद्रीनारायण सिंह, प्रेमनाथ गोसाईं, अमरनाथ कामत, मंसूर साफी, विजय कुमार पंडित समेत आठ शिक्षक प्रतिनियुक्त थे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर अमलेश रंजन, राजेन्द्र पांडेय, विनोद सिंह, अनीता देवी, काशीन्द्र सदाय, श्रवण कामत, मीरा कुमारी, धर्मनाथ राय, सुमित्रा कुमारी, उमेश प्रसाद समेत सैकड़ो लोग थे।