देश - विदेश

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने कार्यकर्ताओं में ख़ुशी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम आ गया है। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बन गये हैं। 24 साल बाद कोई गांधी परिवार से बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष बना है। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं।

banner jjj page 0001 1 कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने कार्यकर्ताओं में ख़ुशीमतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी रहा। शशि थरूर से करीब 6000 वोट से खड़गे ने जीत हासिल किया। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद उनके घर के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी खुशी का इजहार किया। उनके घर के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

office page0001 1 कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने कार्यकर्ताओं में ख़ुशीमल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर भी जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़ों के साथ लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने खड़गे की जीत की खुशी पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। खड़गे की जीत पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी है। शशि थरूर ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष बनना बहुत बड़े सम्मान की बात है। यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी भी है। मल्लिकार्जुन खड़गे को इसमें सफलता मिले मेरी यही कामना है।