बिहार

बिहार उपचुनाव को लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेता उतरे चुनाव प्रचार में

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेता प्रचार करते दिख रहे है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी के लिए कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं। जिसमे पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,दरभंगा विधायक संजय सरोजी, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र, नेता प्रतिपक्ष अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा और पूर्व मुंगेर सांसद वीणा देवी आदि वोट मांगने के लिए मैदान में दिखे ।

banner jjj page 0001 1 बिहार उपचुनाव को लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेता उतरे चुनाव प्रचार मेंवर्ष 1995 के बाद पहली बार भाजपा ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारा है। साथ ही राज्य में नीतीश कुमार से अलग होकर महागठबंधन संग सरकार बनाने के बाद विपक्ष में आई भाजपा पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है। ऐसे में यह चुनाव  प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। राजद उम्मीदवार के तौर पर वर्ष 2005 से मोकामा से विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी इस बार चुनाव मैदान में खड़ी हैं।  भाजपा अपनी पूरी जोर आजमाइश लगा रहा है मोकामा में कमल खिलाने को। बीजेपी चुनाव प्रचार की रणनीति में हर वर्ग और जाति के मतदाताओं को साधने की कोशिश करते दिख रहा है।

office page0001 1 बिहार उपचुनाव को लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेता उतरे चुनाव प्रचार मेंपिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और रामकृपाल यादव भी मोकामा आ चुके हैं। वे कई यादव समुदाय के नेताओं  और लोगों से मिले थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कई  बार मोकामा आ चुके है। वे लगातार बूथ स्तर के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को टास्क दे रहे हैं। मोकामा में वोट बैंक के लिहाज से अहम पासवान जाति को साधने के लिए पशुपति पारस और चिराग पासवान के संदेश इस वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। मोकामा में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।