बिहारसंस्कृति

रात भर भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए श्रोता मौके पर कई कलाकार मौजूद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

निशांत मिश्रा की रिपोर्ट

अरवल/माई डोली चढ़ी चलली सेवक घरबा,निमिया के ड़ार मईया झुलेली झुलनबा जैसे भक्ति गीतों से पुरे कुर्था प्रखंड का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री बड़ी देवी जी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा के मौके पर भोजपुरी फ़िल्म के अभिनेत्री अमृता दीक्षित,निशा उपाध्याय ब भोजपुरी फिल्म के अभिनेता विशाल गगन के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

banner jjj page 0001 1 रात भर भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए श्रोता मौके पर कई कलाकार मौजूदजहाँ श्रोता रात भर भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। पहली बार कुर्था की धरती पर इतने भव्य कार्यक्रम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। कुर्था सूर्य मंदिर परिसर में रात भर पुलिस की चौकसी देखी गई। हालांकि दर्शकों ने भोजपुरी कलाकारों के कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वहीं कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बड़ी देवी मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सौंडिक के द्वारा किया गया। वहीँ कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य कुमार उर्फ टिंकू ने की।

office page0001 1 रात भर भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए श्रोता मौके पर कई कलाकार मौजूदमौके पर अध्यक्षीय भाषण में कमेटी के अध्यक्ष संजय सौंडिक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी द्वेष को मिटाते हुए आपसी समरसता का भाईचारा कायम करता है। उन्होंने कहा कि आप सबों के सहयोग से ही हम लोगों ने इतना बेहतर कार्यक्रम कर पाया और आप लोगों का सहयोग ही सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कुर्था वासियों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा तो आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी को लाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर विनय कानू, विवेक सौंडिक, मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे