बिहार

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया प्रारूप मतदाता सूची

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी/बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम मधुबनी के वार्ड संख्या-01 से 45 की प्रारूप मतदाता सूची को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है। इस सूची को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नगर निगम मधुबनी के विभिन्न स्थलो पर सूचना चिपकाकर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी दी जा रही है।

banner राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के बारे में कोई भी व्यक्ति अपने दावे अथवा आपत्तियॉ संबंधी वार्ड के रिवाईजिंग अथॉरिटी या निबंधन पदाधिकारी के समक्ष प्रपत्र-2, प्रपत्र-2ए अथवा प्रपत्र-3 में दिनांक-14.10.2022 तक रिवाईजिंग अथॉरिटी के समक्ष उपस्थापित करते हुए अथवा डाक द्वारा दे सकते है।रिवाईजिंग अथॉरिटी, जिनके समक्ष दावे एवं आपत्तियाँ दायर की जा सकती है। इसकी सूची इस प्रकार है।

Advertisment राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया प्रारूप मतदाता सूचीश्री रामप्रवेश प्रसाद, अंचल अधिकारी, रहिका वार्ड सं॰-01 से 05, श्री पंकज कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजनगर, वार्ड सं॰-06 से 10,श्री प्रभाष पाठक, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-11 से 15, श्री राजाराम सिंह,प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, राजनगर, वार्ड सं॰- 16 से 20, सुश्री दीपिका झा, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰, 21 से 25, श्री रंधीर कुमार रमन, राजस्व अधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-26 से 30,श्री निरंजन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रहिका वार्ड सं॰-31 से 35, श्रीमती निवेदिता कुमारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजनगर,वार्ड सं॰-36 से 40,श्री नीरज कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-41 से 45 तक।
सभी वार्डो के रवाईजिंग अथॉरिटी से मिलने का स्थान अनुमण्डल निर्वाचन शाखा, सदर मधुबनी तथा समय-पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक निर्धारित है।