बिहार

राजद में घमासान हो सकती है नए अध्यक्ष की ताजपोशी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार नई दिल्ली में लालू प्रसाद के पार्टी अध्यक्ष बनने पर फिर से ताजपोशी को लेकर तैयारी की जा रही है। दूसरी तरफ पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की चर्चा हो रही है । बाते गया की जगदानंद सिंह की नाराजगी को लेकर लालू प्रसाद ने उन्हें बुलाया। लेकिन वह अभी तक दिल्ली नहीं गए । उन्हें कल रात ही दिल्ली पहुंचना था। ऐसे में लगता है की लालू – तेजस्वी से जगदानंद सिंह कुछ  खासे नाराज हैं और उन्होंने लालू परिवार से अपनी दूरी बनानी शुरू कर दी है।

banner राजद में घमासान हो सकती है नए अध्यक्ष की ताजपोशीबिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल राजद की अंदरूनी लड़ाई अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिसमें एक तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हैं वहीं दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव। इस लड़ाई में जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह जिन्होंने बीते 2 अक्टूबर को कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। बेटे को इस तरह से मंत्री पद से हटाए जाने से नाराज जगदानंद सिंह ने भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली थी।

Advertisment राजद में घमासान हो सकती है नए अध्यक्ष की ताजपोशीकुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद के कहने पर ही जगदानंद सिंह ने बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन उनके अध्यक्ष बनते ही बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के दबाव में तेजस्वी यादव ने उन्हें मंत्री पद से हटाने का फैसला ले लिया था। राजद में जिस तरह से सुधाकर सिंह को मंत्री पद से हटाया गया। उसके बाद से जगदानंद सिंह नाराज हैं।