बिहार

आज बिहार विधान परिषद में महात्मा गाँधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार विधान परिषद के माननीय उप सभापति श्री रामचंद्र पूर्वे ने राष्ट्रपिता को उनकी 153 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उप सभापति ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी की जयंती पर भी उन्हें स्मरण किया एवं उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

banner आज बिहार विधान परिषद में महात्मा गाँधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री समीर कुमार सिंह, श्री ललन सर्राफ एवं डॉ. कुमुद वर्मा ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisment आज बिहार विधान परिषद में महात्मा गाँधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

समारोह में बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री विनोद कुमार, निदेशक श्री कमलेन्‍दु कुमार सिंह, उप सचिव श्री संजय कुमार, मुख्य प्रतिवेदक श्री शुभीम शर्मा सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।