बिहार

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार पिछले कई दिनों से लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बात की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष व सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है।

banner कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

जितनी चर्चा सुधाकर सिंह के बयानों को लेकर हो रही थी, उतनी ही चर्चा अब उनके इस्तीफे को लेकर हो रही है। इस चर्चा का कारण है उनका डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास इस्तीफा भेजना, न की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास। कैबिनेट के मुखिया होने के नाते नियमानुसार इस्तीफा मुख्यमंत्री के पास भेजा जाना चाहिए था। लेकिन सुधाकर सिंह ने ऐसा नहीं किया। इसके पीछे एक कारण नीतीश कुमार से उनकी नाराजगी भी मानी जा रही है। वहीं दूसरी वजह कुछ दिन पहले दिए गए उस बयान में भी है। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव हैं। उनकी वजह से वह मंत्री बने हैं। उनके नेता नीतीश कुमार नहीं है।

Advertisment कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

सुधाकर सिंह जबसे  से बिहार के कृषि मंत्री बने थे तबसे लगातार विवादों में घिरे रहे हैं। पहले उन पर सुशील मोदी ने राज्य सरकार का 12 करोड़ रुपया जमा नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद खुद सुधाकर सिंह ने अपने विभाग के सारे अधिकारियों और कर्मियों को चोर और खुद को चोरों का सरदार बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके ऊपर और चोरों के सरदार बैठे हैं।

यहां यह भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि बिहार कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले दोनों मंत्री राजद से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कहीं न कहीं अब तेजस्वी यादव पर अपनी मंत्रियों को लेकर दवाब बढ़ गया है।