बिहार

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष देवनारायण यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर 51 स्कूली छात्रों के बीच बांटी पाठ्य सामग्रियां

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले केलदनियां प्रखंड स्थित देवनारायण भुवनेश्वरी इन्टर कॉलेज तेनुआही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह कॉलेज के संस्थापक स्व. देवनारायण यादव की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गई। कार्यक्रम देवनारायण यादव स्मृति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के बैनर तले आयोजित था। विधानसभा के पूर्व उपसचिव गया प्रसाद यादव की अध्यक्षता में लोगों ने दो मिनट का मौन रखने के बाद उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री यादव ने शिक्षा की महत्ता विषय पर बोलते हुए कहा कि शिक्षा से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। जीवनजगत के सकारात्मक पहलू को परखने का अवसर प्राप्त होता है। यही कारण था कि देवनारायण यादव का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षकों को छात्र के समक्ष सम्यक जानकारी रखनी चाहिए। अवकाशप्राप्त शिक्षक नागेन्द्र नाथ झा ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थाओं में समुचित संसाधनों का होना अधिक महत्व रखता है। रामबहादुर यादव ने कहा कि देवनारायण बाबू शिक्षित समाज निर्माण के पक्षधर थे। डॉ. आनंद आर्या ने कहा कि बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से नैतिक मूल्य का विकास होता है। उपेन्द्र पासवान ने कहा कि आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इसकी अपेक्षा है।
इस अवसर पर 51 स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियां वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार ने किया।
IMG 20220304 WA0066 बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष देवनारायण यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर 51 स्कूली छात्रों के बीच बांटी पाठ्य सामग्रियांमौके अवकाशप्राप्त शिक्षक, नागेन्द्र नाथ झा, रामबहादुर यादव, रामचरित्र यादव, रामसागर साह, मनोज कुमार यादव, डॉ. आनंद आर्या, उपेन्द्र पासवान, प्रो. शोभाकांत राय, प्रो. सोमेश्वर यादव, प्रो. अरुण कुमार घोष, प्रो. रामसेवक यादव, प्रो. हरिनारायण यादव, प्रो. कमल नारायण यादव, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव, प्रो. रामकुमार यादव, वेदानंद यादव, महेन्द्र यादव, प्रो. हरिनारायण महतो,  प्रो. मणिराम पासवान, प्रो. फारूक, प्रो. सोनू कुमार चौधरी, संतोष कुमार, देव कुमल, अनिलकुमार यादव, सुनील कुमार यादव समेत सैकड़ों लोग थे।