नेपालबड़ी खबरेबिहार

सीएम के कार्यक्रम को सीमा होगी सील

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लदनियां आगमन व पड़ोसी राष्ट्र के मद्देनजर एसएसबी बीओपी लगडी में पदाधिकारियों ने गुरुवार को सीमामित्रों के साथ एक विशेष बैठक की। 18वीं वाहनी बटालियन के उप कमांडेंट ब्रजेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उपस्थित जनप्रतिनिधि व सीमामित्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर को मोतनाजे गांव स्थित विधायक मीना कामत के आवासीय परिसर में बिहार सरकार के मंत्री रहे कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री श्री कुमार के हाथों होना है। इसके लिए सीमा से सटे हाई स्कूल महथा लदनियां में हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री वहां से बाईरोड मोमनाजे जाएंगे। दूसरी तरफ 20 नवंबर को नेपाल में मतदान होना है। इसके मद्देनजर 18 नवंबर से 20 नवंबर तक 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा को सील रखने की जरुरत है। इन दोनों कार्यक्रम को देखते हुए सीमा पर सघन गश्ती के निर्देश अभी से ही दे दिए गए हैं।

logo 5 सीएम के कार्यक्रम को सीमा होगी सील

आमलोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही हैशराबबंदी, क्राइम कंट्रोल और तस्करी रोकने की दिशा में भी विशेष रणनीति बनाई गई है। नेपाल चुनाव को लेकर 18 नवंबर से 72 घंटे तक भारत नेपाल की सीमा को सील रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सीमामित्रों को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट ब्रजेश कुमार ने सबों से सीमा पर सुरक्षा-सहयोग बढ़ाने की अपील की। कहा कि नेपाल के चुनाव को शांतिपूर्ण और स्वच्छ करने में भारत की भूमिका अहम रही है। भारत नेपाल की खुली सीमा होने के बाद भी आपराधिक तत्वों व सीमापार नेपाल में प्रवेश कर चुनाव को प्रभावित करने की मनसा रखनेवालों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक रहेगी। इसके अतिरिक्त बैठक में निरीक्षक सामान्य रजनीश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सामान्य नेत्रा सिंह व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर सीमामित्रों से समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा पर बल दिया। बैठक में सीमामित्र पप्पू मुखिया, भरत यादव, विमलेश मुखिया, श्याम सुंदर यादव, विजय कुमार, अरुण कुमार, ज्योति कुमार व सरपंच प्रदीप पासवान ने भी अपनी बात रखी।