बिहार

सोशल साइट से बनी एक अनोखी प्रेम कहानी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार राजधानी से सोशल साइट से बने एक लव स्टोरी की अनोखी कहानी सामने आई है। इंस्टाग्राम से एक लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया।लड़की असम की रहने वाली है और लड़का पटना का निवासी है।प्यार होने के बाद लड़की असम से पटना पहुंची ।लेकिन कल असम और पटना पुलिस ने  दोनों को पकड़ लिया।असम पुलिस दोनों को लेकर अपने साथ असम ले गयी। लड़की ने पुलिसवाले के सामने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है और उसके साथ ही रहेगी।

banner 6 सोशल साइट से बनी एक अनोखी प्रेम कहानी मामला पटना पुनपुन के मनोरह गांव का है। जानकारी के अनुसार, मनोरह गांव निवासी बिलंदर कुमार को साल भर पहले असम की रहने वाली काल्पनिक नाम सांत्वना सिंह से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और बातचीत शुरू हुई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गयी। इसके बाद सांत्वना दो ने सप्ताह पहले अपने घर असम से गायब हुई और सीधे पटना अपने बॉयफ्रेंड बिलंदर कुमार के पास पहुंच गयी। जहां दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली और सांत्वना राजी खुशी से अपने ससुराल में रहने लगी।

Advertisment 2 सोशल साइट से बनी एक अनोखी प्रेम कहानी

इधरसांत्वना के गायब होने के बाद असम में सांत्वना के पिता ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया। इसके बाद नंबर के लोकेशन के आधार पर असम पुलिस पटना पुलिस के साथ सांत्वना सिंह के ससुराल मनोरह पहुंची और दोनों को उठाकर असम ले गयी।