बिहार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे सुशील मोदी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार महागठबंधन सरकार बने लगभग दो महीने बीत चुके है। इन बीतें दिनों में काफी चीजें सामान्य हो गई है।जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच वार-पलटवार लगातार बढ़ता जा रहा है। ललन सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हम चाहते थे कि आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।banner 5 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे सुशील मोदी

ललन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा की आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश कुमार को सोनिया गांधी छोड़ने आयीं या नहीं। उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं। लगता है आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए।उन्होंने ने ये भी कहा की हम लोग तो चाहते थे कि आपका तिरस्कार के जगह आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। सुनने में आया की आपकी पदावनति हो रही है।आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जैसे  15 साल पहले थे।वाकई आप दया के ही पात्र हैं।

Advertisment 1 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे सुशील मोदी

ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच ये पहली लड़ाई नहीं है। इससे पहले भी कई बार ये दोनों नेता एक दूसरे पर हमला बोल चुके हैं। इससे पहले ललन सिंह ने सुशील मोदी के सामने सवालों का एक बड़ा लिस्ट रख दिया था।  उन्हें इसका जवाब देने को कहा था।  इसके जवाब में सुशील मोदी ने भी ललन सिंह को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था।