बिहार

लदनियां जदयू के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता अभियान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी /लदनियां प्रखंड जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर की अध्यक्षता में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरूवार को हुई। बैठक सदस्यता अभियान की सफलता पर विमर्श के लिए बुलाई गई थी। बैठक में उपस्थित जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं।

banner 2 लदनियां जदयू के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता अभियानउनके आदेशानुसार प्रत्येक गांव व टोले- मोहल्ले के लोगों से सम्पर्क साधने, किये गये कार्यों को बताने तथा पार्टी के जनाधार की मजबूती के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाना है, जिसकी शुरूआत प्रखंड कार्यालय में एक बैठक कर की गई है, जो स्वागत योग्य कदम है। इसी प्रकार हम पंचायत व गांव स्तर पर लोगों की बैठक बुलाकर करेंगे।

adverti office लदनियां जदयू के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता अभियानबैठक में इनके अतिरिक्त प्रखंड के संगठन प्रभारी वशिष्ट मंडल, प्रवक्ता मनोज कुमार ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ से जुड़े जिला उपाध्यक्ष हरिओमसिंह, महादलित नेता विजय राम, अशोक कामत, विजय सिंह, तहसीन अहमद, राजकुमार सिंह, कृष्णदेव सिंह, योगेन्द्र पंडित, रवीन्द्र कामत, नरेश शर्मा, किशोरी राम, राजकुमार साह आदि ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जोश भरे स्वर में जताई।