बिहार

हो सकती है चिराग पासवान का वापसी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार की राजनीति से हर दिन कोई न कोई खबरें सामने आ रही हैं। जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकस्त देने ने लिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ अब यह खबर सामने आ रही है कि खुद को प्रधानमंत्री का हनुमान बतानेवाले चिराग पासवान की भी एनडीए में वापसी होने जा रही है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। लेकिन औपचारिक घोषणा होना बाकि है।

banner 1 हो सकती है चिराग पासवान का वापसी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल

बता दें पिछले कुछ समय से चिराग के एनडीए में वापसी के संकेत मिल रहे थे। वह एनडीए की बैठकों में शामिल हो रहे थे। वहीं दूसरी तरफ जदयू के एनडीए से अलग होने के बाद चिराग की एनडीए में वापसी की संभावना बढ़ गई थी। लेकिन अब लगभग तय है कि कि चिराग पासवान की पार्टी फिर से एनडीए गठबंधन का हिस्सा होगी। चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। वो केंद्र में मंत्री बनेंगे।

adverti office हो सकती है चिराग पासवान का वापसी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल

चिराग पासवान की एनडीए में वापसी की खबर पर लोकजनशक्ति पार्टी की तरफ से भी मुहर लग गई है। प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर विनित सिंह ने भी माना कि इस बात में पूरा दम है। बस सही समय का इंतजार है। अभी भादो का महिना चल रहा है। इसके बाद पितृपक्ष की भी शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद निश्चित तौर पर खुशखबरी आएगी। फिर आधिकारिक तौर पर सबको इसकी जानकारी दी जाएगी।

पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि चिराग पासवान ने जिन शर्तों को भाजपा के सामने रखा था। वो आज भी कायम हैं। 95 प्रतिशत बातों को भाजपा की ओर से मान लिया गया है। सिर्फ 5 प्रतिशत ही बाकी है। पेंच सिर्फ एनडीए गठबंधन में शामिल और केंद्रीय मंत्री चाचा पशुपति कुमार पारस को लेकर फंसा है। इन्हें इस गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा। क्योंकि इन्होंने न सिर्फ लोजपा को तोड़ा बल्कि परिवार का भी बंटवारा कर दिया।