बिहार

समझौते के लिए दबाव बना रहे पूर्व कानून मंत्री बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह का आरोप

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाई हैं। उन्होंने कहा कि बेउर जेल में बंद उनके पति को धमकाने के लिए कार्तिकेय सिंह और उसके गुर्गे बेउर जेल पहुंचते हैं और मामले को रफा-दफा करने की बात करते हैं।

banner 1 समझौते के लिए दबाव बना रहे पूर्व कानून मंत्री बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह का आरोप

बता दें कि अपहरण के जिस मामले मे बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था।अब उस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अपहरण के उस मामले के शिकायतकर्ता राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने आरोप लगाया है कि कार्तिकेय सिंह के लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। राजू सिंह अभी पटना के बेउर जेल में बंद हैं और उन्हें लगातार जेल में भी धमकी मिल रही है। उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट करने की कोशिश की गई थी।

adverti office समझौते के लिए दबाव बना रहे पूर्व कानून मंत्री बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह का आरोप

बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने बताया की उन्होंने पटना के एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। जिसके बाद वो पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिख कर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।