क्राइमदेश - विदेश

नेपाल – भारत सिमा पर शराब तस्कर का आतंक सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल ने रोका तो स्कार्पियों से रौंदते हुए न‍िकला , शहीद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

मधुबनी जिले के राजनगर राज परिसर स्थित 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के अर्राहा बीओपी में पदस्थापित हेड कांस्टेबल देवराज को  रात स्कार्पियो वाहन पर सवार शराब तस्करों ने कुचल दिया। इस घटना में सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा शहीद हो गए।

बतादें की लदनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगिया बस्ती के समीप भारत-नेपाल सीमा पर घटी।  रात्रि सशस्त्र सीमा बल जवानों ने नेपाल की ओर से अंदर की ओर आ रहे एक चार पहिया वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन वाहन चालक ने सशस्त्र सीमा बल के जवान देवराज को कुचलते हुए भाग गया।

इस घटना में हेड कांस्टेबल देवराज शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर जुटे अधिकारी व जवान गंभीर रूप से जख्मी देवराज को इलाज को लिए जयनगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हेड कांस्टेबल देवराज के शव को पोस्टमार्टम को लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

FB IMG 1661865277344 नेपाल - भारत सिमा पर शराब तस्कर का आतंक सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल ने रोका तो स्कार्पियों से रौंदते हुए न‍िकला , शहीदइससे पूर्व घटना की सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल 18वीं वाहिनी के कमांडेंट  अरविंद वर्मा सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शहीद सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल देवराज हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा जिलान्तर्गत सलोनी तहसील व किहार थाना क्षेत्र के थसुन्डा गांव के निवासी थे। वह जून 2022 में 50 वीं वाहिनी से स्थान्तरण होकर राजनगर स्थित सशस्त्र सीमा बल 18 वीं वाहिनी में आए थे। शहिद देव राज विवाहित थे । वे अपने पीछे पत्नी एवं 4 बच्चों को छोड़ गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्राहा बीओपी पर तैनात एसएसबी जवानों को जोगिया बस्ती स्थित सीमा पर नेपाल की ओर से शराब माफिया द्वारा चार पहिया वाहन से शराब की बड़ी खेप लेकर बॉर्डर पार किए जाने की जुगत में लगे होने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही दो जवान जोगिया बस्ती पहुंचे। जैसे ही एक चार पहिया वाहन अंदर की ओर आता दिखा जवानों ने रुकने का इशारा किया।

FB IMG 1661865293006 नेपाल - भारत सिमा पर शराब तस्कर का आतंक सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल ने रोका तो स्कार्पियों से रौंदते हुए न‍िकला , शहीदपरंतु, वाहन चालक एक एसएसबी जवान को कुचलते हुए वाहन सहित भाग निकला।वहीं पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान देवराज शर्मा के पार्थिव शरीर को राजनगर राज परिसर स्थित सशस्त्र सीमा बल 18वीं वाहिनी मुख्यालय लाया गया।

कमांडेंट  अरविंद वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद देवराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम सलामी दी। सलामी के दौरान उप कमांडेन्ट अमित कुमार कुशवाहा, उप कमांडेन्ट जीत सिंह, उक्त घटना में जवान के शहीद होने से 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में गम का माहौल बना हुआ है।