देश - विदेशबिहार

NDA में सीट बंटवारे का होगा ऐलान, BJP का प्लान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार / एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार आज यानी गुरुवार को टल गया है।अब शुक्करवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा और शुक्रवार को हीं  NDA के बीच सीट बंटवारे की घोषणा होगी।

बीजेपी ने मंत्रियों की सूची फाइनल कर लिया है .भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश को भी इसकी जानकारी दे दी है।  सम्राट चौधरी ने नेतृत्व के इस निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। बीजेपी की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है. सूत्रों की मानें तो जदयू कोटे के सारे मंत्री को रिपीट किया जाएगा। वहीं भाजपा ने भी अपने कोटे के मंत्रियों की सूची सीएम नीतीश को  सौंप दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा कोटे के संभावित  मंत्रियों की सूची सौंप दी है. सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से आज करीब आधा घंटा मुलाकात की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास कुल 5 विभाग रखा। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को 9-9 विभाग दिया गया। विजय कुमार चौधरी को 6 विभाग, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और डॉ. प्रेम कुमार को 5-5 विभाग, श्रवण कुमार को 3 विभाग, संतोष कुमार सुमन को 2 विभाग और सुमित कुमार सिंह को एक विभाग विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा दिया गया था।

इनको मिल सकता है मंत्री पद

सूत्रों की मानें तो नीतीश मंत्रिमडल में नितिन नवीन, मंगल पांडेय, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, नीतीश मिश्रा, शहनवाज हुसैन शामिल हो सकते हैं। वहीं कुछ नए चेहरे को भी मौका दिया जा सकता है। नए एमएलसी को भी मंत्री पद मिल सकता है। ओबीसी और ईबीसी वर्ग साधने के लिए एनडीए बड़ा फैसला ले सकती है।