बिहार

तिरंगा के शिल्पकार को नमन : रेणु देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/ आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के शिल्पकार पिंगली वेंकैया की जयंती पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोने के लक्ष्य के साथ वेंकैया ने इस ध्वज को तैयार किया था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में 13 से 15 अगस्त,2022 तक हर घर पर तिरंगा फहरा कर तिरंगा उत्सव मनाया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में ध्वज संहिता में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। अब रात्रि से पहले राष्ट्रीय ध्वज को उतारना अनिवार्य नहीं रह गया है।ladniya OK तिरंगा के शिल्पकार को नमन : रेणु देवी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देशवासियों से 02 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर्स में तिरंगा का चित्र लगाने की अपील की है। रेणु देवी ने उम्मीद जाहिर की है कि हर देशवासी इस जागरूकता अभियान को जरूर सफल बनाएंगे।

 

Add तिरंगा के शिल्पकार को नमन : रेणु देवीउपमुख्यमंत्री ने अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाकर गूगल मैप में दर्शाए गए अपने घर पर वर्चुअल मोड में तिरंगा को पिन करें तथा “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनते हुए तिरंगा के साथ अपना सेल्फी भी इस साइट पर पोस्ट करें।