बिहार

जौहरी थम्हन हाई स्कूल में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

वैशाली / हाजीपुर प्रखंड के बहुआरा पंचायत के मुखिया अर्चना देवी के पति मनोज राय के द्वारा जौहरी थम्हन हाई स्कूल में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे पंचायत के विभिन्न मामलों के लगभग 150 लोगों ने आवेदन दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस कैंप के मार्फत बहुत सारे मामलों ऑन स्पॉट हल किया जा रहा है।

Add copy जौहरी थम्हन हाई स्कूल में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन   जिसमे राशन कार्ड, बृद्धा पेंशन,सड़क नल जल योजनाओं कई मामले है जिसे शीघ्र हल कर दिया जाएगा।साथ हीं उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है की जो लोग किसी कारण बस इस कैंप में नहीं आ सकें है तो घबराने की कोई बात नहीं है। पुनः दूसरे कैंप में आवेदन दे सकते ।है वहीं मुखिया पति मनोज राय ने कहा कि मैं अपने पंचायत के लोगो की समस्या अपनी खुद की समस्या समझता हूं। इसलिए जनता की समस्या को हर हाल में निपटाया जायेगा।

IMG 20220720 WA0076 जौहरी थम्हन हाई स्कूल में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन  आज वर्षा हो जाने के कारण बहुत सारे लोग नही पहुंच पाए है जिसके लिए मैं खुद प्रयास कर दुबारा कैंप लगवाने प्रयास करूंगा ताकि लोगों की समस्यायों का निपटारा किया जा सके।

मौके पर रंजन यादव, फुलहारा पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह, बहुआरा पंचायत समिति गुड्डी कुमारी के अलावे डॉक्टर ज्वाला कुमार, रामनाथ सिंह मौजूद थे।