Uncategorizedदेश - विदेश

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राजधानी दिल्ली में संगोष्ठी-सह-सम्मान समारोह आयोजित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुभाष सिंह यादव की रिपोर्ट

दिल्ली(भारत)भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की  दिल्ली प्रदेश इकाई के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार संगोष्ठी-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यमुनापार में शकरपुर के गणेशनगर में संपन्न हुई प्रांतीय बैठक एवं चिंतन गोष्ठी में दिल्ली इकाई का विस्तार करके  सुधेन्दु ओझा को प्रांतीय अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी दी गई और सुमन कुमार पांडेय को दिल्ली प्रदेश का महासचिव बनाया गया। इसी क्रम में दिनेश कुमार शुक्ला को प्रांतीय संगठन सचिव और सुभाष सिंह यादव को दिल्ली प्रदेश का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नंद गोपाल वर्मा ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित  उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर एवं बिहार के मधुबनी जिला के साथियों ने इसमें प्रतिभाग किया। उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से एक स्वर से निर्णय लिया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और इससे पूर्व दिल्ली प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

IMG 20220531 WA0007 हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राजधानी दिल्ली में संगोष्ठी-सह-सम्मान समारोह आयोजितपरिचय सत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंचासीन अतिथियों को स्वागत और सम्मानित करने के पश्चात् गौतमबुद्ध नगर से आए महासंघ के दो दर्जन पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित पत्रकारों-साहित्यकारों को अंगवस्त्रं, प्रतीक चिह्न एवं पत्रकार गौरव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और गणेश शंकर विद्यार्थी को स्मरण करते हुए पत्रकारों ने पत्रकारिता की शुचिता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

पत्रकार वक्ताओं ने पीत पत्रकारिता से दूर रहने और समाजोपयोगी पत्रकारिता में निष्पक्ष व निर्भीक रूप से कलम चलाने का आग्रह किया। इस चिंतन बैठक में महासंघ के विगत कई वर्षों के विभिन्न आयोजनों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी योजनाओं के बारे में भी राष्ट्रीय संयोजक द्वारा जानकारी दी गई। शीघ्र ही विभिन्न प्रदेश इकाइयों की बैठक में उन प्रदेशों की राजधानी में कराने का निर्णय लिया गया, जहां प्रदेश इकाईयां सक्रिय रूप से कार्यरत है।

इस महत्त्वपूर्ण बैठक में नवनियुक्त दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री ओझा ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदैव तत्पर रहेगा। इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का वचन दिया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के डॉक्टर राम लखन चौरसिया ‘वागीश’ विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। बैठक का संचालन दिल्ली प्रदेश के सदस्यता प्रभारी सुभाष सिंह यादव ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष सुधेन्दु ओझा ने किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव नन्द गोपाल वर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुधेंदु ओझा, सुमन कुमार पांडेय, गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मलिक, जिला संयोजक हितेश कौशिक, जिला उपाध्यक्ष संदीप तिवारी, अकरम चौधरी, जिला सचिव हरवीर सिंह, 24 एक्सप्रेस न्यूज के सम्पादक आशीष सिंघल, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, सुभाष नागर, जन प्रसून के दिनेश भाटी, दैनिक जागरण के राहुल चौहान, ग्रेटर नोएडा हेवेंस के ओमप्रकाश चौहान, वीके न्यूज के पंकज त्यागी, वेदांत करेंट न्यूज के सह-सम्पादक डॉ. मनोज गुप्ता, रवि प्रजापति, आज का मुद्दा न्यूज के राजा मौर्या, उजाला हिन्दी एक्सप्रेस के गौरव शर्मा, आशीष कुमार, प्रदीप कुमार शुक्ला, सर्कल ऐप्प के प्रकाश कुमार झा, राहुल रंजन कुमार उपाख्य कल्कि राजधन और दूरदर्शन(डीडी न्यूज/डीडी बिहार) के सुभाष सिंह यादव उपस्थित रहे।