बिहार

एकहरी गांव में चार दिवसीय चौबीस कुण्डीय गायत्री ज्ञान महोत्सव शुरू

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के एकहरि गांव स्थित संस्कृत कॉलेज परिसर में आयोजित चार दिवसीय चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सद्गुरु ज्ञान ग्रन्थ स्थापना महोत्सव के प्रथम दिन महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। मंत्रोच्चारण के बीच त्रिशूला नदी में जल भरने के बाद कलश की स्थापना यज्ञ स्थल पर की गई।

IMG 20220329 WA0076 एकहरी गांव में चार दिवसीय चौबीस कुण्डीय गायत्री ज्ञान महोत्सव शुरू                  वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसका आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार लदनियां द्वारा किया गया है। यज्ञाचार्यों के द्वारा कथा प्रवचन, दीक्षा, दीपयज्ञ, भजन-कीर्तन आदि की व्यवस्था की गई है। हरिद्वार से आई आचार्यों की देखरेख में विश्व शांति की कामना से इसका आयोजन किया गया है। मौके पर गायत्री परिवार के सदस्य जिनीसलाल यादव, चन्द्रशेखर यादव, अमूल्य, रामचन्द्र सिंह, सुशील सिंह, जगधर सहनी, उपेन्द्र पासवान, रामविलास सिंह, रामचन्द्र सिंह, रामरतन यादव, देवकुमार पासवान, रामचन्द्र कामत, तेजनारायण यादव आदि थे।