बिहार

अवधेश राम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 News डेस्क

 

मधुबनी /उप विकास आयुक्त विशाल राज एवं अपर समाहर्त्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया।

इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा), मधुबनी, स्थापना उप समाहर्त्ता, मधुबनी, भू-अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, मधुबनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, मधुबनी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर मधुबनी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी जिला, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मधुबनी, सभी अंचलाधिकारी, मधुबनी जिला व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, मधुबनी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों के लंबित सभी मामलों के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बताते चलें कि मधुबनी जिलांतर्गत प्रधानमंत्री पोषण योजना का शुभारंभ दिनांक-28 फरवरी 2022 से किया जा रहा है। इस बैठक में इसकी निगरानी हेतु जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखण्ड अंतर्गत विद्यालयों में जाकर नियमित निरीक्षण करें, इसके साथ साथ उनके अनुश्रवण संबंधी फोटोग्राफ को संबंधित व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर करने को कहा गया है।

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मधुबनी को कन्या विवाह योजना एवं थाना दिवस से संबंधित डाटा को जल्द से जल्द संबंधित वेबसाईट पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जीवन प्रमाणीकरण से संबंधित लगभग 30,000 आवेदन लंबित हैं। पूर्व में उक्त सभी लंबित के निष्पादन के लिए दिनांक 28 फरवरी 2022 को अंतिम तिथि के रूप में सुनिश्चित किया गया है। उक्त समय सीमा को ध्यान में रखते हुए कार्य के निष्पादन करने के निर्देश दिए गए हैं।