देश - विदेशबिहार

राजद महिला प्रकोष्ठ लदनिया के द्वारा एक दिवसीय बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/लदनियां प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ लदनिया के द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन सिधपकला पंचायत में राजद पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के अध्यक्षता में किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल राजद महिला प्रकोष्ठ की नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी का सम्मान माला से किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यो के सहमति से विमला देवी को पंचायत अध्यक्ष और कंचन देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसका मनोनय प्रमाण पत्र प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी के द्वारा दिया गया।
IMG 20230925 WA0019 राजद महिला प्रकोष्ठ लदनिया के द्वारा एक दिवसीय बैठकआयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी ने कहा कि महिला कमिटी को बूथ स्तर तक ले जाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संदेश को जन -जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में योग्य व दल के प्रति आस्था रखने वाली महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष मनोनीत करने की योजना है। पंचायत अध्यक्ष की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे दल के प्रति समर्पित महिला को बूथ अध्यक्ष के पद पर मनोनित करें। बैठक सह सम्मान समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि दल को मजबूत करने हेतु राजद के सभी प्रकोष्ठ के साथी को कंधा में कंधा मिला कर काम करना होगा। निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व के द्वारा उचित सम्मान दिया जा रहा है। और पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं के समस्याओ का निदान महिला संगठन मजबूती से करने के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। बैठक में विमला देवी को पंचायत अध्यक्ष एवं कंचन देवी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, चन्द्र वीर यादव, डॉ आनंद कुमार आर्या, मोहन ठाकुर, शिव कुमार साह, दिपनारायण यादव गोपाल कृष्ण यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।