बड़ी खबरेबिहार

पुलिस ने मार्च पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े :चिराग पासवान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के साथ-साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर लोजपा रामविलास द्वारा बिहार बचाओ मार्च निकाला गया है।  लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कर रहे थे। राजभवन जाने के क्रम में चिराग पासवान के समर्थक पर पुलिस ने मार्च पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने सांसद चिराग पासवान को हिरासत में ले लिया है। वहीं लोजपा के कई नेताओं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, अशरफ अंसारी, हुलास पांडे, संजय पासवान, डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी, चिराग सचिवालय थाना से राजभवन के लिए निकल गए हैं, जहाँ वे राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। बता दे मार्च निकालने के पूर्व चिराग ने अपनी मां रीना पासवान का आशीर्वाद लिया। रीना पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान को टीका लगाकर इस मार्च को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया। चिराग पासवान ने कहा कि जब घरवालों का साथ मिलता है। चिराग से जब उनके चाचा पशुपति पारस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मेरे चाचा का जो मिला वो अच्छा है।

IMG 20220215 WA0062 पुलिस ने मार्च पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े :चिराग पासवानबिहार में बढ़ते अपराध, शेल्टर होम से आ रहीं शिकायतें, किसान के साथ-साथ कई ऐसे अन्य मुद्दों को लेकर चिराग पासवान लगातार बिहार सरकार पर हमलावर रह रहे हैं। ऐसे में आज उन्होंने बिहार को बचाने के लिए बिहार बचाओ मार्च निकाला है।

हालांकि इस मार्च को असफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। भारी संख्या में पुलिस बल लाठी बल के साथ-साथ वाटर कैनन की भी पूरी व्यवस्था की गई है।