बिहार

प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा व अन्य द्वारा सम्मानित किया गया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

पटना/ जन चेतना एवं जन शिक्षा पर केंद्रित स्वयंसेवी संस्था नई दिशा परिवार के 26 वां स्थापना दिवस सह पटना साहिब कला महोत्सव 2022 के अवसर पर पटना सिटी के गिरिराज उत्सव पैलेस में आज सांस्कृतिक- कार्यक्रम- सह- सम्मान- समारोह संपन्न हुआ।
समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष वीजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में सामाजिक सांस्कृतिक- संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी से आप डरे नहीं बल्कि उसे लड़ने की जरूरत है।
पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू ने नारी चेतना एवं जन शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के कार्यों की सराहना की।
पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि किसी भी संस्था का 26 वर्षों तक लगातार सक्रिय रहकर कार्यरत रहना महत्वपूर्ण होता है।समारोह की अध्यक्षता श्री राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया।
IMG 20220105 WA0124 प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा व अन्य द्वारा सम्मानित किया गयाइस अवसर पर सर्वश्री डॉक्टर (प्रोफेसर) आर०पी० सिंह, कमलनयन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शिवप्रसाद मोदी, राजेश राज ने अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले 29 लोगों को सॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर विधानसभा अध्यक्ष  विजय कुमार सिन्हा व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार सिंह, हुस्न बानो, पंकज कुमार, विश्वजीत सर, मंजेश कुमार, अतुल कुमार ,जी० एस० ठाकुर, नागेंद्र पंडित, मुकेश कुमार वर्मा, पंकज किशोर सिंह विभा सिन्हा, ओम प्रकाश, राधा सिन्हा, अभिलाषा सिन्हा, आशीष जॉनी, सुबोध नंदन सिन्हा, हर्षित मेहता(जॉनी), पापिया गांगुली, कृति सिंह, मौसम शर्मा नृत्य प्रशिक्षक डॉक्टर (प्रोफेसर) आर०पी० सिंह, डॉक्टर अवधेश शर्मा, डॉक्टर रेशमा कुमारी, ओम प्रकाश
संजीव देवड़ा, रमेश कुमार मोदी, श्रीमती उर्मिला मिश्रा, प्रेम कुमार,अतिथियों का स्वागत शिवप्रसाद मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर आनंद मोहन झा ने किया।
इस अवसर पर संस्था के कलाकारों के द्वारा संगीत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 लोगों के बीच यह समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रविंद्र कुमार, मोहित कुमार, अतीश कुमार, रितु कुमारी, कौशल राज, शिबू कुमार, उज्जवल राज, उजाला राज, देवेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, अनामिका, शशि ठाकुर, परितोष कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी आदि कार्यक्रम में सक्रिय रहे।