बड़ी खबरेबिहार

400 गाड़ियों का काफिला और प्रशासन की रोक अनंत सिंह के इस फैसले की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को वे करीब 400 गाड़ियों के काफिले के साथ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए। रास्ते में कई जगह समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करना चाहते थे, लेकिन बनारस में प्रशासन ने उनके काफिले को रोक दिया।

प्रशासन की ओर से उन्हें केवल 5 गाड़ियों के साथ आगे जाने की अनुमति दी गई। इस पर अनंत सिंह ने साफ कहा कि वे कम गाड़ियों के साथ नहीं चलते। अनुमति नहीं मिलेगी तो वे नहीं जाएंगे।इसके बाद अनंत सिंह बनारस शहर में प्रवेश किए बिना ही प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।400 गाड़ियों का काफिला और प्रशासन की रोक अनंत सिंह के इस फैसले की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है।