देश - विदेशबड़ी खबरेबिहारराजनीतिक

विधायकी पर संकट के बीच विधानसभा अध्यक्ष से मिले अनंत सिंह बेटी की शादी का दिया न्योता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मोकामा / बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जेडीयू की ओर से उनकी विधायकी समाप्त करने की अनुशंसा और विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से नोटिस जारी होने के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से मुलाकात कर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह आज विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट से अधिक समय तक बंद कमरे में बातचीत हुई।

इस मुलाकात की सबसे खास बात यह रही कि अनंत सिंह विधानसभा अध्यक्ष से अपनी विधायकी के मामले पर नहीं, बल्कि पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर मिले। उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र डॉ. प्रेम कुमार को सौंपा और उन्हें सपरिवार शादी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

एक तरफ अनंत सिंह की विधायकी पर तलवार लटकी है, तो दूसरी तरफ उनकी स्पीकर से यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भले ही यह मुलाकात शादी के निमंत्रण के बहाने हुई हो, लेकिन इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अनंत सिंह को हाल ही में एक मामले में सजा हुई है, जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जेडीयू ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा की है।