बिहारशिक्षा

केडीएम पब्लिक स्कूल लदनियां में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव और छठ महापर्व बच्चों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान केडीएम पब्लिक स्कूल लदनियां में आज दीपोत्सव और लोकआस्था के महापर्व छठ को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर दीयों की रोशनी, रंगोली और छठ के पारंपरिक गीतों से गूंज उठा।

विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर एक आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर दीप, सूप, टोकरी और फलों के साथ छठ पूजा की जीवंत झलक पेश की। साथ ही दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया और पर्यावरण संरक्षण व भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। दीपोत्सव अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, वहीं छठ महापर्व प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस पहल की सराहना की।