तुलसीदास मेहता जी सादगी, ईमानदारी, डॉ लोहिया के समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ रहे हैं : तेजस्वी प्रसाद यादव
न्यूज डेस्क
पटना /समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता जी की 7 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी याद में तुलसीदास मेहता समाजवादी समता संगठन की ओर से पटना के बाबू जगजीवन राम संसदीय एवं राजनीतिक शोध संस्थान में स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन श्री अरविन्द कुमार सहनी ने की।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, उनके सुपुत्र पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,राजद के के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पुर्वे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, पुर्व केंद्रीय मंत्री डॉ श्रीमती कांति सिंह, श्री जयप्रकाश नारायण यादव, अली अशरफ फातमी,पूर्व मंत्री श्री शिवचन्द्र राम, विधायक श्री अमरेंद्र कुशवाहा, प्रवक्ता एजाज अहमद,पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, श्रीमती प्रेमा चौधरी, डॉ मुकेश रौशन, श्रीमती रोमा भारती,श्री उपेंद्र पासवान, चितरंजन गगन, मधु मंजरी,डॉ अनवर आलम, भाई दिनेश, फैयाज आलम कमाल ,हरेंद्र कुशवाहा, निर्भय अंबेडकर, जवाहर शाह, फ़ैज़ अहमद ,संजय यादव, कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, गुड्डू यादव, वैधनाथ चंद्रवंशी, राजदेव राय, प्रदीप मेहता,सैकड़ो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुलसीदास मेहता जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि तुलसीदास मेहता जी समाजवादी विचारधारा के साथ सादगी के प्रतीक , कार्यकर्ताओं के प्रति बेहतर सोच रखने वाले ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के प्रति मजबूती के साथ समाज और राज्य के हित में कार्य किया है। इनके सादगी वाली जिंदगी, समाजवादी विचारधारा और सोच के हमेशा कायल रहा , मुझे जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी मिली मैं अपने आप को स्मृति सभा में आने से नहीं रोक सका, जबकि आप सभी को पता है कि लगातार पार्टी के संगठन की बैठक चल रही है और उस बैठक के बीच ही श्रद्धांजलि देने के लिए आप सभी के बीच आया हूं। हम सभी उनके विचारों और आदर्श को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उनके सादगी और समाजवादी सोच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र और पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता ने उनके राजनीतिक सामाजिक जीवन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। और बताया कि उनके पिताजी तुलसीदास मेहता जी और वैशाली के ही समाजवादी नेता अक्षयवट राय जी डॉ राम मनोहर लोहिया के साथ सानिध्य में रहकर उनसे सीख कर समाजवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान की। कर्पूरी जी, लालू जी के साथ उनको काम करने का मौका मिला है।
इन्होंने आगे कहा कि तुलसीदास मेहता जी के जीवनी को और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनके किए गए कार्यों को संकलित करके एक पुस्तक छपवा कर उनके जीवनकाल में किए गए कार्यों को प्रकाशित किया जाएगा जिससे कि सभी को जानकारी मिल सके। इसके लिए उनके साथ काम करने वालों से उनके संस्मरण को भी साझा करने की अपील की। इन्होंने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

