बिहार

SSB RRT टीम ने गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ भद्रघाट, पटना में तैनात सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, पटना की राहत एवं बचाव दल (RRT) द्वारा आज त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया।

आज प्रातः लगभग 10:35 बजे, एक व्यक्ति गंगा नदी में स्नान करने के दौरान अचानक डूबने लगा। स्थिति को भांपते हुए मौके पर तैनात SSB की रेस्क्यू दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।
बचाए गए व्यक्ति की पहचान राज कुमार सिंह (उम्र 56 वर्ष), निवासी धुर्वा, रांची, झारखंड के रूप में हुई है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान RRT टीम के सभी सदस्य सुरक्षित रहे तथा किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता एवं साहसिक कार्रवाई से अमूल्य जीवन की रक्षा की गई।
सशस्त्र सीमा बल आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव “सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व” की भावना के साथ जनसेवा और मानव जीवन की रक्षा हेतु तत्पर है।