बिहारक्राइमबड़ी खबरे

शेखपुरा में नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी आरोपी गिरफ्तार स्कॉर्पियो जब्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार 

शेखपुरा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कोचिंग से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को एक स्कॉर्पियो में बैठाया गया और सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में पीड़िता को सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गया।घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आगे की जांच जारी है।इस घटना के बाद जिले में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश है।