देश - विदेशदिल्ली

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली19 विपक्षी दलों के कार्यकर्ता जुटे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

नई दिल्ली/ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में INDIA गठबंधन की बड़ी रैली हो रही है।रैली में शामिल होने के लिए देशभर से 19 विपक्षी दलों के कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंचने लगे हैं। रामलीला मैदान में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बड़ी बैठक हुई। बैठक में प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेता पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में रैली की रणनीति और SIR के मुद्दे पर आगे की लड़ाई को लेकर चर्चा हुई।

विपक्ष का आरोप है कि SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर INDIA ब्लॉक ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।