देश - विदेशबड़ी खबरेबिहारशिक्षा

बापू का समस्त जीवन ही उनका संदेश है : डॉ० आंनद कुमार आर्य (ज्ञान दीप एकेडमी )

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के लदनियां बाजार स्थित ज्ञान दीप एकेडमी में आज धूम – धाम से गाँधी जयंती  मनाया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया, साथ ही सिमा सुरक्षा बल के S S B सहित जनप्रतिनिधियों ने जमकर हिस्सा लिया । छात्र छात्राओं के साथ रोड सौ करते हुए लदनियां बाजार स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि बापू का समस्त जीवन ही उनका संदेश है। बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए।  हमें बापू के विचारों को आगे बढाते हुये उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। गाँधी जयंती के अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढ़ने का संकल्प लेने का अपील भी किया।

वही आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हम उन्हें भी सादर नमन करते है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमे राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उपस्थित में मनोज कुमार यादव पूर्व उप प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति, उपेंद्र पासवान, S S B, गोपाल कृष्ण, विमला देवी अन्य कई लोगों महजूद थे।