क्राइमबिहार

लदनियाँ में चोरी की बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार HH Device से पकड़ी गई चोरी खजौली से थी चोरी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

कृष्णा कुमार की रिपोर्ट 

 

मधुबनी/लदनियाँ थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पु0अ0नि0 नताशा कुमारी के नेतृत्व में लदनियाँ बाजार स्थित राजा मोटर गैरेज से आरोपी को पकड़ा गया। HH Device से जांच में बाइक चोरी की निकली।

पु0अ0नि0 नताशा कुमारी दिवा गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि राजा मोटर गैरेज में एक युवक स्प्लेंडर बाइक की मोटरसाइकिल को बनवा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की उसने अपना नाम सुशील कुमार महतो, उम्र 19 वर्ष, पिता महेन्द्र महतो, साकिन + थाना औरही, जिला सिरहा, नेपाल बताया। बाइक के कागजात मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

HH Device से चेसिस नं0 MBLHAW122MJH88010 एवं इंजन नं0 HA11EDMHJ30054 की जांच की गई। बाइक अनुर्वेद कुमार, पिता मनोज कुमार सिंह, साकिन दतुवार, थाना खजौली, मधुबनी के नाम पर दर्ज निकली। संपर्क करने पर पता चला कि उक्त बाइक खजौली थाना के कांड सं0 03/26 में चोरी हुई थी। 3/5 प्रमोद कुमार दास ने केस दर्ज कराया था।

आरोपी सुशील कुमार महतो को चोरी की बाइक के साथ पकड़े जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। लदनियाँ PS केस नं0- 258/26, दिनांक 20/06/26, धारा- 317(2)/317(5) BNS के तहत केस दर्ज हुआ है। SI शशि भूषण सिंह को केस की जांच सौंपी गई है। SHO ने इसकी पुष्टि की है।